🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कोंच का किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Sep 2026, 06:58 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

HS की नियमित निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोंच। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रखरखाव एवं नियमित अध्यावधिक की स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों (HS) की नियमित निगरानी करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App