Local
पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों के साथ की गोष्ठी
सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना और पुलिस-बैंक समन्वय को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।
उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में जनपद जालौन में संचालित विभिन्न बैंक शाखाओं के मैनेजरों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था, बैंक परिसर एवं उसके आसपास सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रबंधों तथा पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा बैंक परिसर में सुरक्षा मानकों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। गोष्ठी का उद्देश्य जनपद में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा पुलिस एवं बैंक प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।