🔥 TRENDING Arunachal Fish Ranching Drive Releases... Khonsa Magistrate Orders Removal of Il... Jammu & Kashmir Govt Makes 19 AYUSH Do... Thunderstorms, Gusty Winds Expected Ac... Two Srinagar Youths Found After Missin... Dombivli‑Diva MLA Meets Railway Offici...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल का बड़ा प्रशासनिक

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 09 Oct 2026, 02:56 PM 👁 89
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने 44 पुलिसकर्मियों के तबादले, 3 दिन में आमद न देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
शहडोल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, मुस्तैद और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी डॉ. अग्रवाल द्वारा जारी ताजा आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र (रिजर्व पुलिस लाइन) में तैनात उप निरीक्षकों (SI), सहायक उप निरीक्षकों (ASI), प्रधान आरक्षकों (Head Constables) और आरक्षकों (Constables) को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
इस प्रशासनिक सर्जरी से जहां पुलिस व्यवस्था में कसावट आएगी, वहीं आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को बेहतर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
थाना स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां
एसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं:
उप निरीक्षक (SI): मेहितलाल सोनवानी को थाना कोतवाली से देवलोंद, गोविन्दराम भगत को रक्षित केन्द्र से एसपी कार्यालय (ओएम शाखा) तथा अहसान खान को एसपी कार्यालय (शिकायत शाखा) में पदस्थ किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक (ASI): अजमेर सिंह को जयसिंहनगर, चम्रू सिंह को सींधी, अशोक सेन को यातायात, मदन सिंह पाटले को अमलाई, अरविन्द पयासी को डीएसबी, आशा सिंह व भैरव सिंह को सोहागपुर, राजेश वंसकार को यातायात, गंगा प्रसाद बंसल को ब्यौहारी तथा मो० सभी को सींधी थाना भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक: इसके अलावा 11 प्रधान आरक्षकों तथा 5 आरक्षकों को भी जिले के विभिन्न थानों जैसे ब्यौहारी, सोहागपुर, जयसिंहनगर, कोतवाली, अमलाई और यातायात में नवीन पदस्थापना दी गई है।
रक्षित केंद्र में जमे कर्मचारियों को तुरंत थानों में आमद के निर्देश
पुलिस कप्तान ने कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एक और कड़ा कदम उठाया है। आदेश के द्वितीय भाग में स्पष्ट किया गया है कि जिन 15 आरक्षकों व महिला आरक्षकों की पदस्थापना पूर्व में थानों में की जा चुकी थी, लेकिन वे अब भी रक्षित केंद्र में कार्यरत थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने संबंधित थानों (जैसे ब्यौहारी, सोहागपुर, सींधी, बुढार, देवलोंद, केशवाही, गोहपारू, कोतवाली, धनपुरी व यातायात) में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी की दोटूक चेतावनी: 3 दिवस में रवानगी न लेने पर होगी सख्त विभागीय कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को कड़े लहजे में निर्देशित किया है कि स्थानांतरित शासकीय सेवकों को 03 दिवस के भीतर उनके नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवाना करना सुनिश्चित करें।
एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी कर्मचारी निर्धारित 3 दिवस की समयावधि में अपने कर्तव्य स्थल पर आमद दर्ज नहीं कराता है, तो उसके विरुद्ध सख्त विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस कड़े व स्पष्ट रुख से पुलिस महकमे में हड़कंप के साथ-साथ अनुशासन की एक नई मिसाल देखने को मिल रही है।
📲Get App