🔥 ट्रेंडिंग सहरसा के माँ चंडी मंदिर के पोखर में मि... ग्वालियर के डीन पर हमले पर ओबीसी महासं... उमंग सिंघार ने पन्ना कलेक्ट्रेट का घेर... मतदान खत्म गणना शुरू મુખ્યમંત્રીની ઉપસ્થિતિમાં સલાદરા ગામમા... Match headlines
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

पलामू में ट्रैक्टर-बाइक हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम

✍️ रिपोर्टर: Shamsher Ansari 🗓 24 अक्टू. 2026, 05:06 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पलामू जिले के लेस्लीगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम कर दिया।

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़हुलिया गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लोगों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उड़हुलिया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर विपरीत दिशा में आ गया और उसने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में जमुने गांव निवासी 26 वर्षीय रतन कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में गोराडीह गांव निवासी छोटू पांडेय भी घायल हो गए थे।

रतन कुमार साव की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। सड़क जाम के कारण पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने की जानकारी मिली थी। अब सभी की नजर प्रशासन की पहल और जाम हटाने की कार्रवाई पर टिकी है।
📲Get App