🔥 TRENDING Ajeya: Official Trailer Drops, Starrin... Bluey Movie Teaser and Poster Released... Uttarakhand Tunnel Accident Causes Tra... Eight Dead in Uttarakhand Tunnel Colla... Uttarakhand Tunnel Collapse Claims 8 L... 80th Independence Day Live from Delhi:...
15 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पालीगंज, दुल्हिन बाजार और बिक्रम में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में डूबा पूरा क्षेत्र
National

पालीगंज, दुल्हिन बाजार और बिक्रम में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में डूबा पूरा क्षेत्र

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 15 Aug 2026, 03:22 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनुमंडल मुख्यालय से लेकर थानों और सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत अनुमंडल मुख्यालय, पालीगंज थाना, पियरपुरा थाना, खिड़ीमोड़ थाना, सिंगोड़ी थाना, इमामगंज थाना, दुल्हिन बाजार थाना, रानीतालाब थाना बिक्रम थाना क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा क्षेत्र तिरंगे झंडों से सज गया और चारों तरफ देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी। आम लोगों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक, हर कोई आजादी के इस महापर्व के जश्न में डूबा नजर आया।

प्रशासनिक मुख्यालयों पर गरिमामयी ढंग से हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोहों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय पर एसडीएम (SDM) चंदन कुमार ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। डीसीएलआर (DCLR) जनक राम ने अपने कार्यालय परिसर में झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। बिक्रम स्थित अपने कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी-2 पंकज कुमार शर्मा ने शान से तिरंगा लहराया।

पुलिस थानों में थानाध्यक्षों ने दी तिरंगे को सलामी

क्षेत्र के विभिन्न थानों में भी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पालीगंज थाने थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिस बल के साथ तिरंगे को सलामी दी। दुल्हिन बाजार थाने में थानाध्यक्ष विकास कुमार द्वारा झंडा फहराया गया। बिक्रम बिक्रम थाने में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने तिरंगा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। रानीतालाब थाने में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने थाना परिसर में गौरवपूर्ण तरीके से ध्वजारोहण किया।


सरकारी और निजी संस्थानों में भी दिखा भारी उत्साह

मुख्य प्रशासनिक कार्यालयों के अलावा क्षेत्र के तमाम सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्कूलों, कॉलेजों और निजी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न चरम पर रहा। हर जगह ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और लोगों के बीच मिठाइयाँ बांटी गईं। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। पूरा पालीगंज और बिक्रम इलाका राष्ट्रीयता के रंग में सराबोर नजर आया।
📲Get App