🔥 ट्रेंडिंग अमृतसर पुलिस ने आईएसआई समर्थित हथियार... उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में बिहार... मध्यप्रदेश में आबकारी कर से राजस्व में... मध्यप्रदेश में बिजली कटौती से ग्रामीणो... राजपुर नवादा में पानी की टंकी की सफ़ाई बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ आई
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पाली जिला परिषद वार्ड नं 12 से एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा ने अपना आवेदन पेश किया

✍️ रिपोर्टर: Vijay Kumar 🗓 13 अक्टू. 2026, 04:50 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पाली जिला परिषद वार्ड 12 से एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा ने किया आवेदन*

​चामुंडेरी/पाली
पाली जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा (चामुंडेरी) ने अपना आवेदन पत्र जिला परिषद कार्यालय, पाली में विधिवत जमा कराया। आवेदन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
​आवेदन जमा करते समय रतनलाल मीना (आमलिया), बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, दानाराम मीणा (चामुंडेरी) तथा सूर्यपाल सिंह मीना (चामुंडेरी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद रहकर प्रक्रिया में सहभागिता निभाई और एकजुटता जताई।
​एडवोकेट दिलीप कुमार मीणा द्वारा वार्ड नंबर 12 से आवेदन पत्र दाखिल किए जाने के बाद से ही समूचे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इस उम्मीदवारी को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है।
📲Get App