🔥 TRENDING 222થી વધુ તબીબો અને હેલ્થકેર પ્રોફેશનલ... Shah Rukh Khan’s ‘King’ Trailer to Rel... Yeh Prem Mol Liya Prepares for Paid No... MP CM Mohan Yadav Prays at Ram Temple... Man Arrested After Firing and Assault... UP Trains 17+ Lakh Youth, Places 7+ La...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पाकुड़ पुराना ब्लॉक कैंपस के पास टोटो पलटकर यात्रियों को घायल

✍️ Reporter: Jai Prakash Bhagat 🗓 21 Nov 2026, 09:35 PM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाकुड़ के पुराना ब्लॉक कैंपस के मेन गेट के पास आज टोटो पलट गया, जिससे कई महिला यात्रियों को चोट लगी।

पाकुड़ के पुराना ब्लॉक कैंपस के मेन गेट के पास आज टोटो अचानक पलट गया, जिससे सभी सवार यात्रियों को जमीन पर गिरना पड़ा।

टोटो में कई महिला यात्री भी बैठी थीं, जिन्हें इस हादसे में चोट लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को उठाया तथा टोटो को सीधा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गड्ढे और फिसलन के कारण टोटो का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुराना ब्लॉक कैंपस के पास की खराब सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। टोटो चालकों से भी ओवरलोडिंग न करने और धीरे वाहन चलाने की अपील की गई। रिपोर्ट - जय प्रकाश भगत, जिला ब्यूरो चीफ, नीड 24 न्यूज़, पाकुड़
📲Get App