🔥 TRENDING प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट से की बातची... ग्राम सभा बैठक ग्राम बिरकोना ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗದ ಕಚೇರಿ ಮುಂಭಾಗ ಪ್ರತಿಭಟನೆ:... 2 अक्टूबर को हुई ग्राम सभा Odisha Launches 'Sujala' Campaign to B... AP Plans Rs 1 Lakh Crore Horticulture...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पाकुड़ में गांधी जयंती: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने राष्ट्रपिता को किया नमन

✍️ Reporter: Jiyarul shekh 🗓 02 Oct 2026, 01:30 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाकुड़ के गांधी चौक पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने की अपील की।

पाकुड़ के गांधी चौक पर गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के कारण भी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने दोनों महान नेताओं के त्याग, बलिदान और आदर्शों को याद करते हुए लोगों से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उपायुक्त ने जिलेवासियों को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।
📲Get App