🔥 TRENDING Unions Defer Planned Three-Day Bank St... Two Youths Killed, Two Injured in Head... સુરત-ઉદયપુર વંદે ભારત એક્સપ્રેસનું રેક... रविवार की रात भारी बारिश से चरखारी के... Lovely Professional University Faces S... Three Women and Child Abducted in Scor...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

पंकज गुप्ता को सनातन बचाव मोर्चा में मीडिया ऑडिटर की जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Sep 2026, 08:15 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मीडिया ऑडिटर के पद पर नियुक्ति, संस्था की मीडिया सामग्री की जांच एवं समीक्षा का सौंपा गया दायित्व

उरई, जालौन। सनातन सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित सनातन बचाव मोर्चा ने उरई निवासी पंकज गुप्ता को संगठन में मीडिया ऑडिटर के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन की ओर से 19 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति पत्र के अनुसार, पंकज गुप्ता को संस्था के सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं संगठन से संबंधित मीडिया सामग्री की जांच, सत्यापन, समीक्षा एवं रिकॉर्ड संधारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संस्था से संबंधित समाचार, पोस्ट, वीडियो, प्रेस सामग्री एवं सोशल मीडिया सामग्री को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पूर्व उपलब्ध तथ्यों के आधार पर समीक्षा करने तथा आवश्यक होने पर संबंधित पदाधिकारी को सुधार के लिए सूचित करने का दायित्व दिया गया है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि पंकज गुप्ता संस्था की गरिमा, अनुशासन एवं नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी, निष्पक्षता और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

पद: मीडिया ऑडिटर
क्षेत्र: राजेन्द्र नगर, उरई, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश
📲Get App