🔥 TRENDING सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी प्रोजेक्ट के 84%... खगड़िया में न्यू मून युवा स्टार क्लब आ... सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कर्ज़दारों... કેન્દ્રિય ગૃહ અને સહકાર મંત્રી અમિતભાઈ... विदिशा में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटा... Attended a felicitation ceremony at co...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पाकबड़ा में 12 दिवसीय रामलीला का रामराज की लीला के साथ भव्य समापन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 22 Oct 2026, 05:10 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुरादाबाद के पाकबड़ा में आयोजित 12 दिवसीय रामलीला का अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और रामराज की स्थापना के मंचन के साथ संपन्न हुआ। राम दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा में श्रीरामलीला समिति के बैनर तले आयोजित 12 दिवसीय रामलीला का अंतिम दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और रामराज की स्थापना का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण और हनुमान जी की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंच पर सजे राम दरबार के दर्शन कर रामभक्त भावविभोर हो गए और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

रामराज की लीला के माध्यम से कलाकारों ने मर्यादा, धर्म, न्याय और जनकल्याण का संदेश दिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके सुशासन की झलक ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियों ने मंच पर विराजमान राम दरबार का विधि-विधान से तिलक-पूजन किया और भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण तथा हनुमान जी के स्वरूपों का तिलक कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष लाला पुरुषोत्तम सरन गुप्ता के पुत्र सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीताराम रुहेला, महामंत्री नरेश सक्सेना, लाला सतपाल सिंह हुड्डा, तोताराम सैनी, ओमकार सिंह, जयप्रकाश मंत्री, रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह और कमल सैनी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 12 दिनों तक चले रामलीला मंचन का समापन रामराज की लीला के साथ हुआ।
📲Get App