🔥 TRENDING Parineeti Chopra Spotted on 'Mom Tox'... Delhi Shivers: Morning Temperature Plu... बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना चौक के स... Bengaluru Surpasses Mumbai in 'Ramayan... Patiala Municipal Corporation Election... Jharkhand HC Orders Action on AIIMS De...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पिकअप वाहनों में मवेशियों की तस्करी का आरोप, शिवसेना ने

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 28 Nov 2026, 08:44 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पिकअप वाहनों में मवेशियों की तस्करी का आरोप, शिवसेना ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल। अनूपपुर से जैतपुर एवं छोटी सीधी तक पिकअप वाहनों में मवेशियों के अवैध परिवहन व पशु तस्करी की आशंका को लेकर शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के आदेश पर* शिवसेना शहडोल जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती ने ज्ञापन सौंपा। सैफ खान केशवाही ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि अनूपपुर क्षेत्र से जैतपुर एवं छोटी सीधी तक पिकअप वाहनों में मवेशियों का नियमित एवं संदिग्ध परिवहन हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पशु तस्करी की आशंका व्यक्त की जा रही है। ज्ञापन चौकी प्रभारी केशवाही के माध्यम से कलेक्टर को सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया रूट

ज्ञापन के अनुसार, लपटा से पिकअप वाहन मवेशी लोड होकर चांदपुर महोदा होते हुए फुनगा पहुंचते हैं। इसके बाद फुनगा तिराहा से बम्हनी, बम्हनी से छिल्पा,मझौली,से सकरा होते हुए गिरवा और मजीरा से केशवाही होते हुए गिरवा वाले मार्ग से होते हुए खाम्हीडोल पहुंचते हैं। वहां से भठीया फिर जैतपुर पहुंचकर मवेशी खाली किए जाते हैं।

मवेशी खाली करने के बाद पिकअप वाहन दोबारा लोड होकर चूहरी होते हुए लपरी से कुदरी और फिर छोटी सीधी पहुंचते हैं, जहां वाहनों को खाली किया जाता है।

मिली सूचना के अनुसार, इन गाड़ियों का संभावित रास्ता केशवाही चौकी के बगल से गिरवा, गिरवा, खाम्हीडोल, भाटिया, मड़सा, रसमोहनी, चूहरी होते हुए बड़ी सीधी तक भी बताया जा रहा है।

इसके बाद सभी खाली पिकअप वाहन वापस केशवाही पहुंचते हैं, जहां वाहनों को खड़ा किया जाता है। बताया जा रहा है कि रात के समय इन्हीं वाहनों को दोबारा लोडिंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता है।


जांच की मांग

शिवसेना ने मांग की है कि उक्त सभी मार्गों पर चल रहे पिकअप वाहनों की आवाजाही, लोडिंग-अनलोडिंग स्थलों एवं रात में होने वाली गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में पशु तस्करी या कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
📲Get App