🔥 TRENDING Two motorbikes collide head‑on in Muza... Paramount Releases Trailer for K-Pop D... Bisleri assures safety of water from a... Mahakaleshwar Temple Adorned with Gane... Cillian Murphy and Jessie Buckley Join... नूंह के लहरवाड़ी में महिला हत्याकांड म...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार लेबर इंस्पेक्टर की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 25 Nov 2026, 07:28 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार लेबर इंस्पेक्टर की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा

खैरथल हीरालाल भूरानी

जैरोली थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार लेबर इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान अलवर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जैरोली थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि मृतक योगेश कुमार (पुत्र कालूराम), निवासी ककराली का रहने वाला था योगेश कुमार अलवर में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वह कल किशनगढ़बास से अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव ककराली जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सरकारी पद पर कार्यरत योगेश कुमार की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
📲Get App