🔥 ट्रेंडिंग स्वरा भास्कर को डेंगू की पुष्टि के बाद... सीपीआई ने पुळिचिन्ताला के पास तेलंगाना... एपी सरकार ने टेलुगू थिएटर के पुनरुद्धा... एंड्रै प्रांत सरकार ने दूरदराज के गांव... इज़राइल, गुजरात मेले में पश्चिमी एशिया... वृद्ध महिला को ₹1.91 लाख का चूना
08 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने 4 साल का रिपोर्ट कार्ड किया पेश कहा पंजाब शिक्षा में सबसे आगे

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 07 अग. 2026, 01:16 PM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रदेश में शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव का दावा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज कहा कि पंजाब ने केरल को पछाड़कर 'नीति आयोग स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स 2026' में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जहां वर्ष 2022 में 8,000 स्कूलों में चारदीवारी नहीं थी और लगभग 4 लाख विद्यार्थी ताटों (चटाइयों) पर बैठकर पढ़ने को मजबूर थे, वहीं आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की है और पंजाब पहली से 12वीं कक्षा तक 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' को मुख्य विषय के रूप में शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह वह बदलाव है जिसका वादा आप की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने किया था।

#Punjab
📲Get App