अपराध
पहाड़पुर में मिला नवजात शिशु, बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर
18 अक्टूबर 2026 को पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया।
📢 पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर
पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को पहाड़पुर थाना अंतर्गत नोनिया कोरर में प्रभुदास मुखिया के घर के पास जन्मा हुआ एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पाया गया।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और नवजात शिशु को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पहाड़पुर ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिशु को मोतिहारी रेफर कर दिया गया।
इसके बाद पहाड़पुर थाना के दो सिपाहियों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नवजात शिशु को एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया।
फिलहाल नवजात शिशु के स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।