🔥 TRENDING মানবাজারে দাসপাড়ায় চুরি, দিনেদুপুরে বা... ಸಾದಾಪುರ ಗ್ರಾಮದಲ್ಲಿ ಶ್ರೀ ದ್ಯಾವಮ್ಮ ದೇವಿಯ... Family Lives on Ludhiana Water Tank fo... Punjab govt pledges home ownership und... Delhi High Court Upholds Life Imprison... Jharkhand Resident Dies After Falling...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत हजारीबाग के चौपारण में ब्रांडिंग व मार्केटिंग कार्यशाला का आयोजन

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 18 Nov 2026, 10:10 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रांची के एमएसएमई विकास कार्यालय ने 18 नवम्बर 2026 को चौपारण में पारंपरिक कारीगरों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की, जिसमें ब्रांडिंग, ई‑कॉमर्स और डिजिटल भुगतान पर प्रशिक्षण दिया गया।

रांची के एमएसएमई विकास कार्यालय ने 18 नवम्बर 2026 को बुधवार को पंचायत भवन, चौपारण, हजारीबाग में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, ऑनलाइन बिक्री एवं डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुँच बनाने के लिए जागरूक करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्योत्सना गुड़िया, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी दी तथा प्रतिभागियों से कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि अनिकेत विश्वकर्मा, प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), हजारीबाग ने डिजिटल बैंकिंग एवं भुगतान सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। चौपारण के मुखिया ने स्थानीय कारीगरों के विकास में सरकारी योजनाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। किशोर कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), चौपारण ने बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी प्रदान की और भविष्य में बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा के त्वरित निराकरण के लिए हरसम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

तकनीकी सत्र में श्रीशपति त्रिपाठी, जिला उद्यम समन्वयक (DEC), हजारीबाग ने ऑनलाइन बिक्री, बिक्री की रणनीतियों एवं ई‑कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग की जानकारी दी। जेनएम फैसिलिटेटर सुबोध कान्त ने ऑनलाइन सत्र के माध्यम से जेनएम पोर्टल पर पंजीकरण एवं उत्पादों की बिक्री की प्रक्रिया समझाई। भोजनावकाश के पश्चात अनिकेत विश्वकर्मा ने डिजिटल लेन‑देन एवं क्यूआर कोड जनरेशन की जानकारी प्रदान की। एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची के यंग प्रोफेशनल कृष्णा राव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग, उत्पादों की ब्रांडिंग, डिजाइनिंग, पैकेजिंग एवं डिजिटल प्रचार‑प्रसार के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया, उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया। संजय शर्मा, LDM ने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि गनी रजा अंसारी, ब्लॉक उद्यम समन्वयक (BEC), हजारीबाग ने झारखंड सरकार के द्वारा उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्न‑उत्तर सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान श्रीमती ज्योत्सना गुड़िया, सहायक निदेशक एवं कृष्णा राव, यंग प्रोफेशनल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर ज्योत्सना गुड़िया, सहायक निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विशेषज्ञों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग, ई‑कॉमर्स, जेनएम पोर्टल, डिजिटल भुगतान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, ताकि पारंपरिक कारीगर अपने उत्पादों की बिक्री एवं व्यवसाय का विस्तार कर सकें।
📲Get App