🔥 TRENDING तक्रारीनंतर तढेगाव ग्रामपंचायतीतील पाण... Karnataka launches 'Annasēve' mobile a... Actor Yash recalls A.R. Rahman's first... बिहार में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा द... Mysore Dasara: Court to Announce Sente... Mysterious Explosion Rocks Brahmagiri...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

पीएम सूर्य घर योजना से किसान ने अपनाई सौर ऊर्जा, हर महीने ₹3,500 तक के बिजली बिल से राहत की उम्मीद

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 16 Oct 2026, 02:20 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बिजली बिल के बढ़ते खर्च से परेशान किसानों के लिए सौर ऊर्जा उम्मीद की नई किरण बन रही है। कांकेर के किसान राम सिंह जुर्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। अब उन्हें हर महीने आने वाले 3 हजार से साढ़े 3 हजार रुपये तक के बिजली बिल में राहत मिलने की उम्मीद है।

मामला ग्राम मुड़पार (दखनी) का है, जहां किसान राम सिंह जुर्री ने बिजली खर्च कम करने के लिए सौर ऊर्जा का विकल्प चुना है। उनका कहना है कि खेती-किसानी से परिवार चलाने के बीच हर महीने भारी बिजली बिल अतिरिक्त बोझ बनता था।

हालांकि, सोलर पैनल हाल ही में लगा है और अभी पहला बिजली बिल नहीं आया है। ऐसे में वास्तविक बचत का आकलन आगामी बिल आने के बाद ही हो सकेगा।

कैमरा बंटी तेता के साथ, देवेंद्र कुमार पोया रिपोर्टर, नीड न्यूज़ 24 प्रेस।
📲Get App