🔥 TRENDING कोटा रेल मंडल में पल्स पोलियो अभियान:... JKSSB Exam Paper Leak Ring Cracked, 20... IIM Kozhikode Study Finds Deleting App... Diesel Price Update for Panjim on 22 N... J&K’s DIPR Delegation Attends 57th Int... Batesville Daily Guard publishes featu...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पिंडरईकला में ट्रांसफार्मर क्षमता दोगुनी, इकलहरा में नया ट्रांसफार्मर स्थापित, 2428 घरेलू और 887 कृषि उपभोक्ताओं को राहत
Local

पिंडरईकला में ट्रांसफार्मर क्षमता दोगुनी, इकलहरा में नया ट्रांसफार्मर स्थापित, 2428 घरेलू और 887 कृषि उपभोक्ताओं को राहत

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 29 Sep 2026, 09:39 AM 👁 79
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पिंडरईकला में 5 एम.वी.ए. से 10 एम.वी.ए. तक ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाई गई और इकलहरा में 200 के.व्ही.ए. का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे 2428 घरेलू और 887 कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिली।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, वृत्त छिन्दवाड़ा के चौरई संभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र पिंडरईकला के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 5 एम.वी.ए. पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एम.वी.ए. की गई। यह कार्य 23 सितम्बर 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

क्षमता वृद्धि से 11 के.व्ही. पिंडरईकला टाउन घरेलू, पुलपुलडोह, सोनाखार घरेलू एवं कृषि फीडरों से जुड़े 2428 घरेलू और 887 कृषि उपभोक्ताओं को अधिक बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल रही है। इससे पिंडरई, कोटलबरी, बीझापानी, धौलपुर, भानादेही, घोघरा, पुलपुलडोह, सुसरई, शलैया, थावडी, कुईया, मोहगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में वोल्टेज संबंधी समस्याओं में सुधार हुआ है।

इकलहरा क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही लो-वोल्टेज की समस्या को देखते हुए इकलहरा महाकाल मोक्षधाम के पास 200 के.व्ही.ए. क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार हुआ है और उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलने लगी है।

विद्युत व्यवस्था में हुए इस सुधार से लाभान्वित ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। चौरई क्षेत्र के निवासी श्री बंटी पटेल एवं श्री रमाकांत रघुवंशी तथा परासिया इकलहरा के श्री राधेश्याम साहू ने बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलने पर विद्युत कंपनी के प्रयासों की सराहना की।
📲Get App