🔥 ट्रेंडिंग चिचपल्लीजवळ NH-930 महामार्गावर ट्रक-डु... बिगुसारी में बस दुर्घटना की चेतावनी: व... Bhakta Kanakadasa Jayanti Celebrated i... भाजपा की दुर्गा कुंवर ने जालौर पंचायत... வேலூர் குடியாத்தம் நீதிமன்றம் முன்னால்... तापी काठी अवैध गौण खनिज वाहतुकीवर महसू...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

पेंड्रा में 50 क्विंटल धान बेचने पहुंचे किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

✍️ रिपोर्टर: देवान सिंह मराबी 🗓 27 नव. 2026, 05:53 PM 👁 28
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा विकासखंड के किसान राज सोनी ने धान खरीदी केंद्र में अपनी उपज बेचने के बाद कम उत्पादन वाले किसानों के हित में लिए गए सरकार के निर्णय की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों ने क्षेत्र के किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल बनाया है। धान खरीदी व्यवस्था के तहत किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती प्राप्त हो रही है। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बंधी निवासी किसान राज सोनी ने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में 50 क्विंटल धान का टोकन लेकर अपनी उपज विक्रय करने के लिए पहुंचे। उन्होंने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाओं की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

किसान राज सोनी ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा कम उत्पादन वाले किसानों के हित में की गई घोषणा बेहद सराहनीय है। अक्सर किसानों का उत्पादन कम होने के कारण वे निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान का विक्रय नहीं कर पाते थे। ऐसे किसानों के लिए यह निर्णय काफी लाभदायक साबित होगा, जिससे छोटे और कम उत्पादन वाले किसानों को राहत मिलेगी तथा उन्हें खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।

राज सोनी ने आगे कहा कि सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से किसानों का भरोसा बढ़ा है। किसानों की परिस्थितियों को समझते हुए लिए जा रहे ये निर्णय निश्चित रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होंगे। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों की चिंता करते हुए लिए गए इस निर्णय से किसानों को नई उम्मीद और संबल मिला है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया।
📲Get App