🔥 TRENDING ग्वालियर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत आरोन प... हरदा: वनाधिकार के 1500 लंबित पट्टों के... અમદાવાદ: વ્યાજખોરીના મામલે મયુર રબારી... लखनऊ कैसर बाग बस स्टैंड पर अस्वच्छ शौच... ઝોન‑01 વિસ્તારમાં 2025‑26માં પકડાયેલ વ... Saif Ali Khan Credits Kapil Sharma for...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पंडा नदी पुल पर बाइक-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल
Local

पंडा नदी पुल पर बाइक-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 18 Oct 2026, 09:34 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केतार-भवनाथपुर मुख्य पथ पर पंडा नदी पुल के समीप बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्ची को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी।

केतार-भवनाथपुर मुख्य पथ पर पंडा नदी पुल के समीप बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी राजन कुमार (पिता राम शेवक राम), नंदकुली राम और परसोडीह गांव निवासी मनोज राम के रूप में हुई है। तीनों को हाथ, माथे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नल-जल योजना का सामान लेकर केतार की ओर आ रहे ट्रैक्टर के सामने अचानक एक बच्ची दौड़ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर चला गया और विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल अपने निजी वाहन से तीनों घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुखिया की इस तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

सूचना मिलते ही केतार थाना के एसआइ राजेंद्र राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
📲Get App