🔥 TRENDING Gold Hallmarking Scheme Expanded to Si... ಬಾಗಲಕೋಟದಲ್ಲಿ ಅಪರಿಚಿತ ವ್ಯಕ್ತಿ ಕಂಡುಬರುತಿ... शेरपुर‑सूरौठ पंचायत समिति में ग्रामीणो... Maharashtra political leaders Shinde,... सूरौठ में 60 हज़ार रुपये से अधिक वार्ष... जिला कलेक्टर करौली और पुलिस अधीक्षक ने...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायतीराज चुनाव में ड्यूटी से सफाई प्रभावित होने की बात कह रहे निरीक्षक, वार्ड 6,7 और 10में दस दिनों से नहीं पहुंचे कर्मचारी,कचरे के ढेर लगे,लोग खुद झाड़ू लगाने को मजबूर

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 12 Nov 2026, 07:23 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पंचायतराज चुनाव में ड्यूटी से सफाई प्रभावित होने की बात कह रहे निरीक्षक*
*वार्ड 6, 7 और 10 में दस दिनों से नहीं पहुंचे कर्मचारी, कचरे के ढेर लगे, लोग खुद झाड़ू लगाने को मजबूर*

खैरथल हीरालाल भूरानी

नगर परिषद के वार्ड 6, 7 और 10 सहित कई वाडों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सरकारी सफाई कर्मचारियों के जिम्मे वाले वार्डों में पिछले 10 दिन से नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लग गए हैं और नालियां कचरे से अट गई हैं।
हालात ये हैं कि सफाई नहीं होने पर वार्डवासी खुद ही झाडू लगाने और नालियों की सफाई करने को मजबूर हैं। वार्ड 6 के निवासी हीरानंद कोहिस्तानी, रूपक यादव और दिनेश यादव ने बताया कि 10 दिन में एक-दो बार ही सफाई हुई है। कर्मचारी नहीं आने से नालियां जाम हो चुकी हैं। मजबूरी में लोगों को अपने स्तर पर सफाई करनी पड़ रही है। वार्ड 7 के अनुज सैनी और गोविंद सैनी ने बताया कि 10 दिन में केवल एक बार झाडू लगाई गई। इसके बाद से सफाई कर्मचारी नहीं आए। वार्ड में कचरे के ढेर लगे हैं और नालियां गंदगी से भरी हैं। वार्ड 10 में भी यही हुई स्थिति बनी है। वार्डवासियों का कहना है कि जिन वाडों में सफाई का ठेका दिया गया है, वहां नियमित सफाई हो रही है, जबकि सरकारी कर्मचारियों के जिम्मे वाले वाडों में व्यवस्था चरमराई हुई है। नगर परिषद को ऐसे वाडों में वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई करवानी चाहिए।
*सात जोन में बंटे वार्ड, 219 कर्मचारी तैनात किए*
नगर परिषद ने शहर को 7 जोन में बांटा हुआ है। वार्ड 1 से 10 तक 34 सरकारी सफाई कर्मचारी रिकॉर्ड में लगाए गए हैं, जिनमें से 7 कर्मचारी कार्यालय में कार्यरत हैं। वार्ड 11 से 18 द्वितीय, 19 से 27 तृतीय और 28 से 35 चतुर्थ जोन में शामिल हैं। नगर परिषद में शामिल 19 गांवों को भी तीन जोन में बांटा गया है, जहां 90 कर्मचारी लगाए गए हैं। सफाई व्यवस्था पर ठेके के तहत करीब 28 लाख रुपए प्रतिमाह खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद कई वाडों में सफाई नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सफाई निरीक्षक हवा सिंह चौधरी ने बताया कि वार्ड 1 से 10 तक 34 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें 7 कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत हैं। कर्मचारियों की लगातार चुनाव ड्यूटी लगने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।
*फोटो कैप्शन - वार्डवासी क्षेत्र में झाडू लगाकर सफाई करते हुए।*
📲Get App