🔥 TRENDING મહુધા પોલીસ સ્ટેશનના ASI સામે ₹2.50 લા... मुबारिकपुर में अवैध हथकढ़ शराब के लिए... ધારાસભ્ય જીગ્નેશ મેવાણી સામે બનાસકાંઠા... Arunachal's Mountain Fragility Mirrors... अजय देवगन की थ्रिलर 'दृश्यम 3' 2 अक्टू... હિંમતનગરમાં સાબરકાંઠા જિલ્લા બધિર મંડળ...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव: चार चरणों में होगा मतदान, 22 अक्टूबर से शुरू

✍️ Reporter: Gopi Lal Bairwa 🗓 03 Oct 2026, 05:14 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्य में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए चार चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होगा, जबकि अंतिम चरण 13 नवंबर को संपन्न होगा।

राज्य में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे। प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को लोकसूचना जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और मतदान 22 अक्टूबर को होगा।

दूसरे चरण की लोकसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, जिसके तहत 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 19 अक्टूबर को होगा। इस चरण का मतदान 28 अक्टूबर को संपन्न होगा।

तृतीय चरण के लिए 19 अक्टूबर को लोकसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जिनकी जांच 24 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 26 अक्टूबर को होगा, और मतदान 3 नवंबर को होगा।

चतुर्थ एवं अंतिम चरण के लिए 21 अक्टूबर को लोकसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर होगी, जिसकी जांच 5 नवंबर को की जाएगी। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 6 नवंबर को होगा, और मतदान 13 नवंबर को संपन्न होगा।
📲Get App