🔥 TRENDING छत्रपती संभाजीनगर में मोबदला न मिलने प... ખાંભા તાલુકાના ડેડાણ ગામમાં બસ સ્ટેન્ડ... જેલમાં બંધ AAP ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવાને 3... Original Sing launches festive track “... Rahman's 'Ramayana' Song Sparks Debate... સુરતમાં પોલીસ શી-ટીમને મહિલાઓની સુરક્ષ...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत राज चुनाव की तैयारी शुरू

✍️ Reporter: Subhash Mehta 🗓 27 Oct 2026, 01:41 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांसवाड़ा: दूसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, चार पंचायत समितियों में आज मतदान की तैयारी पूरी

बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को मतदान दलों को निर्धारित रवानगी स्थलों से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। छोटी सरवन, गनोड़ा, घाटोल और तलवाड़ा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री और संबंधित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया, ताकि समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।

निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने और चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरे चरण के मतदान को लेकर छोटी सरवन, गनोड़ा, घाटोल और तलवाड़ा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशियों की नजरें मतदान पर टिकी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मुकाबले को लेकर मतदाताओं में भी उत्सुकता बनी हुई है।
📲Get App