🔥 TRENDING ਅਰਸ਼ਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਨੌਰਥ ਜ਼ੋਨ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ 'ਚ ਜ... राजीव गांधी वार्ड में शासकीय उचित मूल्... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં ઇદાર-હિંમતનગર સ્ટે... Traffic Gridlock in Patel Nagar, Delhi BJP Core Group Meeting to Discuss Khar... Cyclone Arnab Threatens Bay of Bengal,...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर मानपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, धारदार फरसा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 26 Oct 2026, 09:20 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर मानपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, धारदार फरसा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

दौसा। पंचायत राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मानपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध धारदार फरसा जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शंकरलाल मीना आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी मानपुर श्री अशोक कुमार मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में मानपुर थाना प्रभारी श्री मांगीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घर के बाहर फरसा लेकर मिला आरोपी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की चेकिंग के दौरान मानपुर थाना पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार गुर्जर को चेक किया। इस दौरान आरोपी अपने घर के बाहर एक धारदार फरसा लेकर मिला। पुलिस ने उसके कब्जे से फरसा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र सुबेदार गुर्जर, जाति गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी पांचोली, थाना मानपुर, जिला दौसा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मानपुर थाने में प्रकरण संख्या 238/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में मानपुर थाना प्रभारी मांगीलाल, सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह एवं कमल सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार नंबर 94, कांस्टेबल महेश नंबर 680, कांस्टेबल महावीर नंबर 1243 तथा चालक कांस्टेबल मुकेश कुमार नंबर 1093 शामिल रहे।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App