🔥 ट्रेंडिंग प्रयागराज में पंचायत चुनाव की सुगबुगाह... त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने टीईटी पेपर-... कंदा एक्सप्रेस से 440 टन प्याज़, अक्टू... शाहजहांपुर में निर्वाचक नामावलियों के... नवंबर 2025 में गठित 8वीं वेतन आयोग के... सेप्टेंबर 2026 में ट्रैक्टर बिक्री में...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत राज चुनाव-2026 को लेकर दौसा पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण, बलवा नियंत्रण और ड्रोन संचालन का किया अभ्यास

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 16 अक्टू. 2026, 06:34 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत राज चुनाव-2026 को लेकर दौसा पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण, बलवा नियंत्रण और ड्रोन संचालन का किया अभ्यास

• पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आधुनिक हथियारों और बलवा नियंत्रण उपकरणों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
• चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन टीम भी सक्रिय
• 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

दौसा। आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों और अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए दौसा पुलिस लाइन में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले के समस्त थाना अधिकारियों, सर्किल अधिकारियों, पुलिस लाइन के जवानों तथा क्यूआरटी टीम के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के पहले दिन 15 अक्टूबर को दौसा एवं नांगल राजावतान सर्किल के थाना अधिकारियों, जवानों और क्यूआरटी टीम को बलवा नियंत्रण का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान गैस गन, 12 बोर पंप एक्शन गन, वज्र वाहन, टीएस सेल, स्टन सेल, सीपी ग्रेनेड, सीपी स्प्रे, टीएस ग्रेनेड, स्टन ग्रेनेड और मिर्ची ग्रेनेड सहित विभिन्न उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक हथियारों के संचालन तथा फायरिंग का अभ्यास भी करवाया गया।

इसी क्रम में 16 अक्टूबर को बांदीकुई एवं लालसोट सर्किल के पुलिस अधिकारियों और जवानों को बलवा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग, फायरिंग तथा भीड़ नियंत्रण की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त डाई मार्कर सहित अन्य उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।

आगामी चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों और अवांछनीय गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में प्रशिक्षित ड्रोन टीम द्वारा लगातार ड्रोन संचालन का अभ्यास किया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पुलिस निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रखना तथा जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्यक्षमता और तत्परता बढ़ाना इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

जिला पुलिस दौसा द्वारा आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App