🔥 ट्रेंडिंग नागालैंड के विधायक ने कहा, शिक्षा से न... गैंग ने नकली दुर्घटना से टास्मैक से 1.... AAP आज दिल्ली बैठक के बाद पंजाब विधानस... केरल पुलिस ने 16 साल बाद सड़क दुर्घटना... गुना में 1.20 लाख इनामी बदमाश अभिषेक प... मुजफ्फरपुर में नकली ₹500 नोटों का गिरो...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनावों से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 12 नव. 2026, 10:23 AM 👁 4
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करणपुर | आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण मे ं संपन्न कराने को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। करौली एएसपी रामकुमार कस्बा, करौली पुलिस उपाधीक्षक किशोर सिंह भदौरिया, कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक सुरेश बिश्नोई एवं एडीएम करौली, करणपुर थानाधिकारी सुरेश चंद ने करणपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने कसेड, टोडा, गढ़ी का गांव, डोंगरी, अमरापुर, नानपुर, करणपुर एवं निभेरा सहित विभिन्न गांवों के पोलिंग बूथो ं पर पहुंचकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओ ं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान केंद्रों की स्थिति एवं चुनाव संबंधी तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों और गणमान्य लोगों की बैठक लेकर भयमुक्त मतदान एवं क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।
📲Get App