🔥 TRENDING Karnataka MLC Polls: BJP-JD(S) Allianc... Karnataka to Raise Nandini Milk Prices... Karnataka CM and Union Ministers Honou... જામનગરમાં કોર્પોરેટર પુત્રનું દારૂ ભરે... Congress Accuses Fadnavis of Deleting... Rajasthan United signs Ghanaian strike...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पंचायती चुनाव की सब से बड़ी खबर

✍️ Reporter: LAXMAN SINGH 🗓 29 Oct 2026, 06:22 PM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायती चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार

सिरोही पिंडवाड़ा के भारजा गांव में ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। स्थानीय रिपोटी में भी भारजा के ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार और खनन परियोजना के विरोध का उल्लेख है। ग्रामीणों का यह फैसला प्रस्तावित कमलेश मेटा कास्ट खनन परियोजना के विरोध में बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने खनन परियोजना के विरोध में चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। भारजा में सरपंच से लेकर वार्ड पंच तक किसी भी पद के लिए नामांकन नहीं होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब प्रशासन के सामने ग्रामीणों से संवाद कर चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की चुनोती है।
📲Get App