🔥 TRENDING कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 1... सरकार के एंटी भू माफिया की पोल खोल रहा... एटा: जिलाधिकारी के निर्देश, स्थलीय सत्... कासगंज जिला अस्पताल का निरीक्षण: कमिश्... કમલીવાડા ખાતે જી.એમ. દેસાઈ સ્કૂલમાં નવ... વાવ-થરાદમાં અઢી વર્ષના બાળકની હત્યા: પ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनाव का रण हुआ तेज! विधायक गोविन्द रानीपुरिया ने संभाला मोर्चा, दूसरे दिन भी गांव-गांव भाजपा के लिए मांगा समर्थन

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 17 Oct 2026, 10:18 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांव-गांव पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन, पदाधिकारियों और ग्रामीणों से किया संवाद

मनोहरथाना (झालावाड़)। पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक गोविन्द रानीपुरिया ने दूसरे दिन भी जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।
जनसंपर्क अभियान के तहत पंचायत समिति मनोहरथाना की ग्राम पंचायत गुराड़ी, आवलहेड़ा, चांदपुरा भीलान, गरबोलिया, खाताखेड़ी, पिण्डोला, कोलूखेड़ी मालियान, रवास्या, सेमलीहाट एवं टोडरी जगन्नाथ सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विधायक ने ग्रामीणों से संवाद किया।
इस दौरान विधायक गोविन्द रानीपुरिया ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पार्टी के समर्थन में माहौल बनाने का प्रयास किया।
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। विधायक ने ग्रामीणों से संपर्क स्थापित करते हुए चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।
📲Get App