🔥 TRENDING વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના જનસે... સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણીઓમાં ફરજ બજાવ... Nana Patekar Reveals Why 'Horn OK Plea... Hema Malini Shocked After Receiving Ca... Legal Analyst Medha Pushkarna Reveals... Parvathy Delves into the Humanity of U...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पंचकवासा अन्नपूर्णा आश्रम के संत ललित गिरी जी की सोलहवीं पर संतों का महासंगम आलोक गिरी जी महाराज को चादर ओढ़ाकर सौंपी अन्नपूर्णा आश्रम की गद्दी, 101 साधु-संतों को कराया भंडारा

✍️ Reporter: Rahul Bairagi 🗓 09 Oct 2026, 02:20 PM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचकवासा अन्नपूर्णा आश्रम के संत ललित गिरी जी की सोलहवीं पर संतों का महासंगम आलोक गिरी जी महाराज को चादर ओढ़ाकर सौंपी अन्नपूर्णा आश्रम की गद्दी, 101 साधु-संतों को कराया भंडारा

खबर खिलेडी धार से । पंचकवासा अन्नपूर्णा आश्रम में ब्रह्मलीन संत महंत ललित गिरी जी महाराज की सोलहवीं के अवसर पर बुधवार को धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं का महासंगम देखने को मिला। इस अवसर पर संत परंपरा के अनुसार आलोक गिरी जी महाराज को चादर ओढ़ाकर अन्नपूर्णा आश्रम की गद्दी सौंपी गई। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बाबू गिरी जी महाराज, संकट मोचन हनुमान जी भीलवाड़ा, महंत सुरेशानंद पुरी जी महाराज, श्री समुद्र गिरी जी महाराज, नरेश गिरी जी महाराज सहित उज्जैन, बड़नगर एवं हरिद्वार से आए संत-महात्मा शामिल हुए। बदनावर के विशुद्धानंद जी महाराज तथा खारोदा, बालोदा और आसपास के क्षेत्रों से आए संतों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चादर ओढ़ाकर आलोक गिरी जी महाराज को सौंपी आश्रम की गद्दी
संत-महात्माओं की उपस्थिति में संत परंपरा के अनुसार आलोक गिरी जी महाराज को चादर ओढ़ाकर अन्नपूर्णा आश्रम पंचकवासा की गद्दी सौंपी गई। उपस्थित संतों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए आश्रम की धार्मिक परंपराओं, आध्यात्मिक गतिविधियों एवं संत सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।
101 साधु-संतों को कराया भंडारा
ब्रह्मलीन महंत ललित गिरी जी महाराज की सोलहवीं के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में 101 साधु-संतों को भोजन प्रसादी कराकर दक्षिणा प्रदान की गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। पूरे आश्रम परिसर में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा।
संत-महात्माओं का किया सम्मान
आयोजन के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने बाहर से आए संत-महात्माओं का स्वागत एवं सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सरपंच विक्रम, समंदर सिंह चावड़ा, लाखन सिंह, मेहरबान सिंह, नारायण सिंह देवड़ा, संदीप खटोड़, संजय मुकाती एवं शिवराम सिंह रघुवंशी सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बदनावर क्षेत्र में बिताए जीवन के 50 वर्ष
ब्रह्मलीन महंत ललित गिरी जी महाराज ने अपने जीवन के लगभग 50 वर्ष बदनावर एवं आसपास के क्षेत्र में बिताए। इनमें करीब 30 वर्ष पंचकवासा स्थित अन्नपूर्णा आश्रम में रहकर उन्होंने साधना, संत सेवा और धार्मिक गतिविधियों को समर्पित किए। अन्नपूर्णा आश्रम उनके जीवन और साधना का प्रमुख केंद्र रहा।
सोलहवीं के अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने उनके जीवन, आध्यात्मिक साधना और धार्मिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। संतों ने धर्म, सेवा और भारतीय संत परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं उपस्थित भक्तों ने अन्नपूर्णा आश्रम की परंपराओं को बनाए रखने तथा संत सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।
📲Get App