🔥 TRENDING ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਗੇ... Himachal Pradesh to Launch Helicopter... Chhapra’s Unique Wooden Goddess Statue... Bihar Officials Under Watch: Monitorin... Ashoknagar: 29-Year-Old Rukhsar Kausha... Devendra Budhia Calls on Salman Khan t...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पांचू थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी, अपहृत नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया

✍️ Reporter: Debu Ram 🗓 19 Oct 2026, 08:48 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर पांचू थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में अपहृत नाबालिग को भी बरामद कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

पांचू थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी कार्रवाई के दौरान अपहृत नाबालिग को भी बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के विशेष निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन में इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ कर रहे थे।

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी रामलाल, निवासी तेलियासर भादला ने 17 अक्टूबर को पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि 16 अक्टूबर की रात करीब 10 से 20 लोग उनकी ढाणी में घुस आए और लाठी-डंडे से जान से मारने की धमकी दी। वहीं, परिवादी ने यह भी बताया कि 10 अक्टूबर को निदराम (पुत्र बनमाराम), बिद्दाराम (पुत्र ईश्वर राम), हरिकिशन (पुत्र रामनाथ) और मुकेश (पुत्र इमाराम) ने मिलकर उनकी पुत्री को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया था और धमकी दी थी कि लड़की उनके कब्जे में है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होते ही तुरंत जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान 18 अक्टूबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिद्चाराम (पुत्र ईश्वर राम), जाति जाट, उम्र 46 वर्ष, निवासी तेलियासर भादला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अपहृत नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी संतोषनाथ के साथ सहायक उपनिरीक्षक उम्मेद, कांस्टेबल धनुताराम, कांस्टेबल लीलाराम और कांस्टेबल सोनू बिश्नोई की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App