🔥 TRENDING Bidar news తణుకు: రేషన్ బియ్యం అక్రమంగా అమ్ముతున్... Delhi Protesters Detained Over Police... Delhi Teen Shot in Bike Dispute; Two J... Bengaluru Doctor Says One-Day Trip to... PM Modi urges Haryana ministers, MLAs...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

पेड़ न हटने के हादशा होने के अधिक चांस दिख रहे है

✍️ Reporter: MOHD.SUHAIL 🗓 05 Oct 2026, 08:58 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हैदरगढ़ में शीशम का पेड़ सड़क पर गिराः कई दिन बाद भी नहीं हटा, आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों को हादसे का डर

Mohd Suhail
बाराबंकी के हैदरगढ़ में शुकुलबाजार मार्ग पर 26 सितंबर को तेज बारिश और हवा से एक शीशम का पेड़ गिर गया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी पेड़ को पूरी तरह नहीं हटाया गया है। इसकी मोटी डालियां अब भी सड़क किनारे पड़ी हैं।

इन डालियों के कारण सड़क पर आवागमन में परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं और ग्रामीणों को हादसे का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों ने शुरुआत में छोटी टहनियां हटाकर रास्ता साफ किया था। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग को जानकारी देने के बावजूद पेड़ का बचा हुआ हिस्सा अब तक नहीं हटाया गया।

ग्रामीण विवेक मिश्रा, राम अभिलाष, दिनेश गौतम और लौकुश समेत अन्य लोगों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द पेड़ हटवाकर सड़क को सुरक्षित करने की मांग की है।
📲Get App