🔥 TRENDING Left Party Opposes CM Vijay Despite Su... Malaysian PM Commends Tamil Nadu CM Vi... Malwa Roadways Renamed Malwa Packers a... Panna District Revives Vulture Populat... Madhya Pradesh Secures Over ₹53,000 Cr... श्री शिव मंदिर सत्संग भवन समाना के 67व...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

औरैया में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग, प्रशासन पर सवाल

✍️ Reporter: Arslan siddiqui 🗓 15 Sep 2026, 02:10 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरैया जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग खुला है, जिससे दुकानदारों तक सिलेंडर पहुँचने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं।

औरैया जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग खुलेआम हो रहा है। शहर से लेकर कस्बों तक मिठाई, चाय-समोसे और ढाबों की दुकानों पर अधिकतर घरेलू (लाल) सिलेंडरों का ही इस्तेमाल हो रहा है।

सवाल यह है कि जब आम उपभोक्ता को गैस एजेंसी और गोदामों से समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता, तो दुकानदारों तक पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस कैसे पहुंच रही है? क्या एजेंसियों की मिलीभगत से यह काला कारोबार चल रहा है?

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने और बेचने वालों पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं होती? जिला प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

जिला प्रशासन से मांग है कि इस पर तत्काल रोक लगाकर जांच कर कार्रवाई की जाए।
📲Get App