🔥 TRENDING Madhya Pradesh High Court Gives Father... Silver price in West Bengal on Oct 7 2... West Bengal Enforces 500‑Metre Buffer... BSEB to Release Class‑6 Admit Cards fo... વિજયનગરમાં રાજીનામાની માંગતી રેલી, તુષ... West Bengal Launches Rs 50,000 Study G...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के पीतम्बरा गांव में खेलने के दौरान चार बच्चों कि बिगड़ी तबियत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Oct 2026, 02:00 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिला का पीतम्बरा गांव में खेलने के दौरान चार बच्चों कि बिगड़ी तबियत एक कि हुई मौत तीन को उचित इलाज के लिए मगध हॉस्पिटल गयाजी रेफर किया गया

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगाबाद मदनपुर थाना क्षेत्र के पीतंबरा गांव में खेलने के दौरान अचानक चार मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. देखते ही देखते चारों बच्चे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में परिजन सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया. मृत बच्ची की पहचान पीतंबरा गांव निवासी सहेंद्र रिकियासन की पांच वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है फिलहाल तीनों बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है
📲Get App