🔥 TRENDING Congress Workers Maintain Sit‑In at Ja... Police Inquiry Clears Mangaluru Priest... Bollywood Faces Lawrence Bishnoi Gang... Tiger Shroff’s Team Warns Against Misi... Shooters Planned to Target Another Bol... Ramayana show ticket prices hit record...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

OLX 200 mobile baramad kiye Rajasthan

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 20 Oct 2026, 10:38 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Jaipur police

जयपुर शहर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) श्री प्रशांत किरण (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) श्री दरजाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश कर 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
​घटना का विवरण एवं अनुसंधान:
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर उत्तराखंड निवासी मोहम्मद अनस सिद्दीकी द्वारा सिंधी कैंप क्षेत्र से सैमसंग S24 अल्ट्रा मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर थाना सिंधी कैंप में प्रकरण संख्या 133/2026 दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान उक्त चोरी का मोबाइल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बिकना पाया गया, जिसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ब्यावर निवासी खरीदार से 50,000 रुपये में खरीदा जाना पुष्ट होने पर बरामद किया गया। इसके बाद कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को जयपुर से दबोच लिया।
​बरामदगी:
​प्रकरण में चोरी हुए मोबाइल सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों (जयपुर, दौसा, करौली) से चुराए गए कुल 19 मोबाइल फोन।
​वारदात के दौरान आपस में बातचीत के लिए उपयोग में लिए जाने वाले 02 अन्य मोबाइल।
​वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर: RJ 28 CB 3401)।
​तरीका-ए-वारदात (Modus Operandi):
​नशेड़ी युवकों से वारदात: गिरोह का मुख्य सरगना मोईन उर्फ शाहरुख है, जो नशे के आदी युवकों को उकसाकर जयपुर, दौसा और करौली में मोबाइल स्नैचिंग व चोरी की वारदातें करवाता था।
​फर्जी बिल बनाकर OLX पर बिक्री: चोरी के अच्छे कंडीशन वाले मोबाइलों के फर्जी बिल तैयार कर उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर ऊंचे दामों में बेच दिया जाता था।
​मेवात में साइबर ठगों को सप्लाई: सामान्य मोबाइलों को 3,000 से 5,000 रुपये में खरीदकर हसीब मेव के जरिए 6,000 से 7,000 रुपये में मेवात (हरियाणा) भेजा जाता था। आरोपियों ने पूछताछ में अब तक करीब 150 से 200 चोरी के मोबाइल साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को पहुंचाना स्वीकार किया है।
📲Get App