🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक में एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विज... बीजेपी ने राहुल गांधी पर फॉर्म 6 में भ... राजस्थान SET 2026 का उत्तर कुंजी जारी... आईएचसीएल ने अलवर, राजस्थान में नया गेट... तमिलनाडु में आज भारी बारिश का अलर्ट जा... एमपी उच्च न्यायालय में सिम्हस्था मार्ग...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और गगन नारंग पहुंचे बांधवगढ़, जंगल सफारी के दौरान लिया वन्यजीव संरक्षण का संकल्प

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 06 अक्टू. 2026, 06:05 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। दोनों ने जंगल सफारी का आनंद लिया और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर शनिवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खेल और वन्यजीव संरक्षण का एक अनूठा संगम देखने को मिला। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने रिजर्व का भ्रमण किया और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता जताई।

दोनों खेल दिग्गजों ने जंगल सफारी का आनंद लेते हुए वन अधिकारियों और फील्ड स्टाफ से बाघ संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और ईको-टूरिज्म से जुड़े प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बांधवगढ़ की समृद्ध जैव विविधता को करीब से देखा और वन्यजीव संरक्षण में मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा।

वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों ने रिजर्व के कोर गेट पर लगाए गए ‘सिग्नेचर कैंपेन-प्लेज बोर्ड’ पर हस्ताक्षर कर वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संदेशों के माध्यम से प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। प्लेज बोर्ड के जरिए वन्यजीवों का सम्मान करने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जंगल को स्वच्छ एवं शांत रखने तथा जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की गई।

दोनों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षु वनरक्षकों से भी संवाद किया और वनकर्मियों के समर्पण तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने वनकर्मियों को समय निकालकर खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर भी ध्यान रख सकें। नीरज चोपड़ा और गगन नारंग की इस भागीदारी ने बांधवगढ़ में आयोजित वन्यजीव सप्ताह को विशेष और यादगार बना दिया।
📲Get App