🔥 TRENDING K-Drama 'The Remarried Empress' Debuts... Anirudh Declines Offers from Top India... Times of India Calls 'Ramayana: Rise O... Noida’s Gaur Chowk Underpass Opens for... Mayawati Urges 2027 UP Elections Cruci... UP RERA Clears 17 Real Estate Projects...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

ओबरा डांडिया फेस्ट 2026 में अक्षरा सिंह की प्रस्तुति से झूमे दर्शक

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 23 Oct 2026, 08:35 AM 👁 57
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ओबरा के क्लब परिसर में बुधवार रात आयोजित डांडिया फेस्ट में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

ओबरा के क्लब परिसर में बुधवार रात आयोजित ओबरा डांडिया फेस्ट 2026 में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंग‑बिरंगी रोशनी, आकर्षक मंच सज्जा और गरबा‑डांडिया की धुनों पर लोग जमकर थिरके।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह ने अपनी लोकप्रिय धुनों से समा बांध दिया। उनके गानों पर मौजूद हजारों दर्शक झूमते नजर आए और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

आयोजक अमित के. शिवा और आरती बाजपेयी ने बताया कि ओबरा डांडिया फेस्ट 2026 का उद्देश्य नगर के लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से एक मंच पर जोड़ना और संगीत, नृत्य तथा पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं. दूधनाथ, महाप्रबंधक इं. एके राय, मुख्य संरक्षक रमेश सिंह, क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सुशील सिंह, दीपक केशरी और नीरज भाटिया समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App