🔥 TRENDING Tarun Sudhir vows Darshan will not dir... S.S. Rajamouli’s 8‑Year Film Run Nets... Dhanuṣ Becomes Captain Despite Battlin... India Sets New Record with 300 C‑Secti... Gold Prices Surge for Second Consecuti... Bowlers Criticised After Team’s Defeat...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रूपनगर में शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा गांधी स्कूल में 52 यूनिट रक्त दान कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न
Local

रूपनगर में शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा गांधी स्कूल में 52 यूनिट रक्त दान कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न

✍️ Reporter: Sandeep Kumar Joshi 🗓 13 Sep 2026, 04:05 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रूपनगर के शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति ने गांधी स्कूल में आयोजित रक्त दान कैंप में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया, जिसमें प्रमुख नेता और समाजसेवक भी भाग लेकर योगदान दिया।

रूपनगर के शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा गांधी स्कूल में आयोजित रक्त दान कैंप में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। समिति के अध्यक्ष हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया ने बताया कि सुबह 8:00 बजे सभी सदस्य गांधी स्कूल पहुँचे और भोले बाबा के जयकारों के साथ दान कार्य की शुरुआत की।

इस कैंप में अमित गुरु, उनके बेटे परब गुरु, वरिंदर व्यास और उनकी बेटी वेदांगी व्यास तथा सोमराज शर्मा और उनके बेटे शुभम शर्मा ने एक साथ रक्त दान किया। साथ ही रूप नगर के नगर काउंसिल के प्रधान इंद्रपाल सिंह राजू सत्याल, भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य सरदार इकबाल सिंह लालपुरा की धर्मपत्नी हरदीप कौर लालपुर, भाजपा युवा नेता इशु पाल सिंह चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपनगर जगदीश काजला, हरदीप सैनी रेलो जिला युवा प्रधान रोपड़, ह्यूमन राइट्स मंच रोपड़ के सदस्य आदि भी उपस्थित रहे।

नैना जीवन ज्योति क्लब के सदस्य ने भी इस जीवन में खून दान करके अपना बहुमूल्य योगदान दिया। मंच संचालक राजू कथूरिया ने बताया कि समिति रक्तदान के साथ-साथ महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रूपनगर शहर में प्रभात फेरिया का आयोजन भी करती है, जिससे शहर शिव की भक्ति में रंग जाता है।

इस अवसर पर ध्रुव नारंग, सोमराज शर्मा, भूपेश नारंग, अमित गुरु, रवि शर्मा, सुनील शर्मा, हनी, शर्मा दिनेश मनचंदा, जसवंत कुमार, सोहनलाल वर्मा, पंकज गुप्ता, सुशांत सिंह चौहान, शुभम शर्मा, एकांश कथूरिया, समक्ष शर्मा और अन्य समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
📲Get App