🔥 ट्रेंडिंग 2027 यूपी चुनाव: 2002 से मिली सीखें आक... बालेन्द्र शाह का भारत दौरा: सुरक्षा, ए... इंडिया ए का पाकिस्तान ए से हार, टिलक व... राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाकिस्तान... भारत‑पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता... ब्लैकपिंक की जेननी ने GTA VI साउंडट्रै...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

NH-707 पर कच्ची ढांग के समीप बड़ा एक्सीडेंट, पुल से नीचे गिरी गाड़ी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

✍️ रिपोर्टर: Robin Sharma 🗓 23 नव. 2026, 04:05 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तीखे मोड़ पर हादसे की आशंका, गाड़ी में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं; गनीमत रही कि जनहानि की सूचना नहीं है।

NH-707 पर कच्ची ढांग के समीप बड़ा एक्सीडेंट, पुल से नीचे गिरी गाड़ी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तीखे मोड़ पर हादसे की आशंका, गाड़ी में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं; गनीमत रही कि जनहानि की सूचना नहीं है।

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब-शिलाई-गुमा राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर कच्ची ढांग के समीप एक बड़ा एक्सीडेंट सामने आया है। यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हालांकि यह मामला आज लोगों के संज्ञान में आया, जिसके बाद घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पुल से काफी नीचे गिरी हुई है। बताया जा रहा है कि कच्ची ढांग से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक तीखे मोड़ के समीप यह एक्सीडेंट पेश आया। आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी पुल से नीचे जा गिरी होगी।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस एक्सीडेंट में किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है। हालांकि गाड़ी में कितने लोग सवार थे और वे कहां के रहने वाले थे, इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह एक्सीडेंट देर रात पेश आया हो सकता है। आज जब लोगों की नजर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
फिलहाल एक्सीडेंट के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आई हैं या नहीं। मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
📲Get App