🔥 ट्रेंडिंग आज मऊरानीपुर में मां काली, मां पटरानी... ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ 25 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ... दुश्यान्त गौतम आज सिक्किम के राज्यपाल... वांटारा टीम ने रांगपो में पीएफए सिक्कि... मिज़ोरम के चिन्मय सुतार ने 400 रन क्लब... मिज़ोरम के सीएम लालदुहामा ने आंध्र निव...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

NH 458 हाईवे बस्सी चौराहे से कृषि मंडी होते हुए आनंदपुर कालू तक बनी सीसी सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

✍️ रिपोर्टर: Jitendra Sharma 🗓 19 अक्टू. 2026, 11:12 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विकास कार्य या हादसों को न्योता? प्रशासन कब जागेगा?

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बस्सी चौराहे स होते हुए आनंदपुर कालू तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया। करीब 5 महीने पहले डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक सड़क पर रोशनी का सुंदर नजारा देखने से पहले ही डिवाइडर के बीच लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे हादसों को न्योता देते नजर आ रहे हैं।

विडंबना देखिए कि सरकार और प्रशासन के अधिकारियों का इसी रास्ते से रोजाना आना-जाना होता है, फिर भी इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान क्यों नहीं जा रहा है?

आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों?

जनता के पैसे से विकास कार्य करवाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। संबंधित विभाग और प्रशासन को चाहिए कि सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों की स्थिति की तत्काल जांच करवाकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना बचा जा सके
📲Get App