🔥 ट्रेंडिंग पंचायती राज 2026 में शेरपुर सूरौठ पंचा... बलिया में MLC चुनाव: समाजवादी पार्टी क... AAP के अमन अरोड़ा ने कांग्रेस को चेताव... पंजाब ने दवा अपराध से लड़ने के लिए प्र... असम राज्य लॉटरी ने 3 मार्च के मंगलवार... टाटा टी की 1868 ब्रांड लॉन्च, भारत को...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

NH-34 पर दर्दनाक हादसा : एटा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 22 अक्टू. 2026, 10:58 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के NH-34 पर एटा रोड स्थित राधा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक विवेक निवासी गुरुनगला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता विजयपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सिकंदराराऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
NH-34 पर एटा रोड स्थित राधा पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पिता विजयपाल पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी गुरुनगला हेमराज थाना हाथरस गेट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर की रात करीब 10:40 बजे उनका पुत्र विवेक बाइक से अपनी रिश्तेदारी में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगराना जा रहा था। जैसे ही वह राधा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
📲Get App