🔥 TRENDING पंचायती राज 2026 में शेरपुर सूरौठ पंचा... बलिया में MLC चुनाव: समाजवादी पार्टी क... AAP's Aman Arora Warns Congress of Wel... Punjab Urges Effective Rehab and Local... Assam State Lottery Announces March 3... Tata Tea's 1868 Brand Launch Invites I...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

NH-34 पर हादसा : सिकंदराराऊ के पहाड़पुर में तेज रफ्तार बाइक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 22 Oct 2026, 10:56 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के NH-34 पर अलीगढ़ रोड स्थित पहाड़पुर गांव के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। घायल की पत्नी पूनम देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सिकंदराराऊ से एक और सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
NH-34 पर अलीगढ़ रोड स्थित गांव पहाड़पुर के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
घायल की पत्नी पूनम देवी निवासी नगला मान सिंह जिला अलीगढ़ ने बताया कि 13 अक्टूबर की सुबह करीब 9:40 बजे उनके पति हरिशंकर और पुत्र विवेक सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
📲Get App