Local
न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
ड्यूटी प्वाइंट और कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश
उरई, जालौन। न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा न्यायालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। अपर पुलिस अधीक्षक ने कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरंतर सतर्क रहने पर जोर दिया गया।