स्थानीय
नया हरसूद में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित, सामाजिक समरसता का संदेश
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नया हरसूद में आयोजित सद्भावना शिविर में सामाजिक समरसता, भाईचारे और अस्पृश्यता निवारण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नया हरसूद (छनेरा) के सती माता मोहल्ले में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, भारत सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने देश को समानता, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने समाज में अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के वंचित एवं दलित वर्ग के परिवारों का हौसला बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
भारत सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' के माध्यम से सामाजिक समरसता, स्वच्छता तथा अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” का गायन भी किया। श्री उईके ने हरसूद में रेल स्टॉपेज बढ़ाने के संबंध में आवश्यक पहल का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल एवं खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने भी सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान हरसूद नगर परिषद क्षेत्र में सती माता वार्ड से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से 67 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने समाजबंधुओं के साथ स्वभोज किया और उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा।