🔥 TRENDING स्नातक एमएलसी कांति सिंह का रायबरेली म... सतीश देवासी ने बेड़ा से पाली कलेक्टर क... Bihar Education Department Sends Show‑... Three girls, including two sisters, ki... Farmers Pursue ₹227 Crore Crop Insuran... Congress vows to jail Gyanesh Kumar if...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवदुर्गा सेवा समिति ने कन्यालाल जांगिड़ को सम्मानित किया

✍️ Reporter: Heeralal 🗓 21 Oct 2026, 01:48 PM 👁 89
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए कन्यालाल जांगिड़ को सम्मानित किया गया।

चेन्नई। नवदुर्गा सेवा समिति, माधवरम द्वारा आयोजित दस दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत विजयादशमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, दिल्ली की प्रदेशसभा तमिलनाडु के प्रदेशमंत्री श्री कन्हैयालाल जांगिड़ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री कन्हैयालाल जांगिड़ एवं अन्य मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा माता रानी की आरती की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माता दुर्गा की आराधना की।
इस अवसर पर श्री कन्हैयालाल जांगिड़ ने नवदुर्गा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री जांगिड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा लगातार दस दिनों तक दुर्गा पूजा का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों की भगवान के प्रति आस्था को बढ़ाते हैं तथा समाज में धार्मिक संस्कारों, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में सामाजिक समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर होगा। समिति द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
अंत में श्री कन्हैयालाल जांगिड़ ने नवदुर्गा सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
📲Get App