🔥 TRENDING नवादा प्रशासन ने जारी की साइबर सुरक्षा... डेनूर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर द... उन्नाव में करन की जलाने की घटना, परिजन... JkBose to distribute free text book s... ED Raid on Punjab MLA's Moga House End... ન્યાયાધીશ એન. સતીષ કુમાર અને જી.કે. મુ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा: शौच के लिए आहर गए 56 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से दर्दनाक मौत
Local

नवादा: शौच के लिए आहर गए 56 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से दर्दनाक मौत

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 08 Oct 2026, 12:42 PM 👁 106
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में गुरुवार सुबह शौच के लिए आहर गए एक 56 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में गुरुवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ शौच के लिए गांव के समीप स्थित आहर की ओर गए 56 वर्षीय साधु पंडित की डूबने से मौत हो गई। मृतक धनवारा गांव निवासी स्वर्गीय दीन दयाल पंडित के पुत्र थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साधु पंडित सुबह आहर की ओर गए थे, इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। पानी अधिक गहरा होने के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल नेमदारगंज थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस अविलंब मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा एवं अन्य कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया है।

इस घटना के बाद मृतक साधु पंडित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।
📲Get App