🔥 TRENDING Video: ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ರೈತ ಸಂಘ ಹಾಗೂ ಹಸಿರ... ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਖੇਡਦਾ ਹੋਇਆ ਢਾਈ ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ ਸ਼ੱਕ... દાણીલીમડા વિસ્તારમાં લૂંટમાં આરોપીઓ ઝડ... BJP Criticizes Himachal CM Sukhu Over... Jauljibi Mela 2026 Opens, CM Dhami Unv... Uttarakhand Rises as Growing Hub for M...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा प्रशासन ने वारिसलीगंज के छठ घाटों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 14 Nov 2026, 07:52 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अमित अनुराग एसडीओ ने शनिवार को वारिसलीगंज प्रखंड के पांच छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के निर्देश दिए।

नवादा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग ने वारिसलीगंज प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने सूर्य मंदिर छठ घाट, मटकोरवा छठ घाट, साम्बे गांव छठ घाट, अपसढ़ तालाब छठ घाट एवं दौलतपुर स्थित सकरी नदी छठ घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

एसडीओ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, वारिसलीगंज थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App