🔥 TRENDING Congress, BJP Spar Over Form 7 in Karn... Pilot training aircraft makes emergenc... India vs West Indies First T20 Scoreca... Bhuvneshwar Kumar Returns to India T20... सरपंच पद के उम्मीदवार सरवन सिंह ने वरा... Karnataka Beer Sales Jump 41% After Ne...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नवादा नगर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 29 Sep 2026, 05:34 PM 👁 40
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को नगर थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की और शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई और महिला हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया।

नवादा। नवादा पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को नगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, दैनिकी एवं सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क और थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुसंधान से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा फरियादियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग में तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
📲Get App