Automobile
नवादा में वाहन जांच अभियान तेज, 33 वाहनों पर 2.66 लाख का जुर्माना
परिवहन विभाग के सघन जांच अभियान में मोटरसाइकिल, टेंपो और ई‑रिक्शा चालकों के विरुद्ध 9 लाख रुपये से अधिक के लंबित इलेक्ट्रॉनिक चालान जारी तथा 33 वाहनों पर 2.66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में नवादा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। धर्मशिला मोड़, सद्भावना चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा पुल पार से रजौली बस स्टैंड तक विशेष जांच की गई।
अभियान के दौरान मुख्य रूप से मोटरसाइकिल, टेंपो और ई‑रिक्शा की जाँच की गई और नियम उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध 9 लाख रुपये से अधिक की शमन राशि वाले लंबित इलेक्ट्रॉनिक चालान जारी किए गए। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्वयं 33 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 66 हजार रुपये का चालान जारी किया।
जांच के दौरान लंबित चालान वाले वाहनों को जब्त कर स्थानीय थाने को सौंपा गया। नाबालिगों द्वारा मोटरसाइकिल व ई‑रिक्शा चलाते पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और नियमानुसार जुर्माना लगाया गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर यातायात थाने को सौंपा गया।
डीटीओ रंजीत कुमार ने दोपहिया वाहन चलाते समय चालक तथा पीछे बैठे व्यक्ति दोनों के हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने, मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने तथा ओवरलोडिंग न करने की अपील की। उन्होंने 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 दिन से अधिक पुराने चालानों पर अधिकतम 50 प्रतिशत छूट के साथ निपटारा करने की सूचना भी दी।
अभियान निरंतर जारी रहेगा, तथा अभिभावकों से अपील है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने न दें। नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।