🔥 TRENDING India Rethinks 'Accident' Label for Ro... 4-Year-Old Killed in Kerala Plywood Fa... Researchers Propose Smart Solutions fo... Indian Man Samit Apurva Patel Arrested... *तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई,... Indian Man Sentenced for Plotting Murd...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में उप विकास आयुक्त ने जीविका परियोजना की प्रगति पर बैठक आयोजित
Local

नवादा में उप विकास आयुक्त ने जीविका परियोजना की प्रगति पर बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 05 Oct 2026, 07:28 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आज नवादा में उप विकास आयुक्त श्री शंभू शरण पांडे ने जीविका परियोजना के तहत चल रही गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

आज दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को नवादा के उप विकास आयुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में जीविका परियोजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने जीविका द्वारा संचालित शून्य सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की विषयवार समीक्षा की और अगली बैठक में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने महिलाओं के मनोबल और व्यक्तिगत उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु नवाचार आधारित कार्यों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया तथा जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर मार्ट/हाट बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक आच्छादित कराने की दिशा में प्रभावी कार्य करने पर भी जोर दिया।
📲Get App