🔥 TRENDING ગુજરાત સરકાર દ્વારા અયોધ્યા ખાતે ₹80.2... નવરાત્રિ પૂર્વે વડોદરાના ગરબા રસિકોમાં... भुवनेश्वर में 12 घंटे की हड़ताल से जनज... રાજકોટ: અમરનગર વિસ્તારમાં શ્વાન પાસે હ... CBI Raids Punjab Over WhatsApp‑Linked... Personal Assistant of Assam Leader Fou...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में 'तेजस' कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को उद्यमिता और स्टार्टअप के लिए किया गया प्रोत्साहित
Local

नवादा में 'तेजस' कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को उद्यमिता और स्टार्टअप के लिए किया गया प्रोत्साहित

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 23 Aug 2026, 07:00 AM 👁 101
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा में आयोजित 'तेजस' कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया गया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया द्वारा नवादा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 'तेजस' (TEJAS) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू, सहायक समाहर्ता प्रिंस राज, प्राचार्य डॉ. रोशन कुमार और महाप्रबंधक सुजात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान DPIIT के निदेशक ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य उद्यमिता का है और युवाओं को अपने नवाचारी विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। जिला प्रशासन ने उद्यमियों को हर संभव प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए, जिनका अधिकारियों ने अवलोकन किया और उनके नवाचारों की सराहना की।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जुड़े स्थानीय स्टार्टअप्स
के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। सफल उद्यमियों ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कर युवाओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों, एमएसएमई और स्थानीय उद्यमियों को एक मंच पर लाकर नवादा में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना था, जिससे युवाओं में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की भावना को बल मिल सके।
📲Get App