🔥 TRENDING Karna and Tara’s Search for Grandmothe... Jaggamamma Dismisses Gilli’s Win as ‘C... Yashas Counters Tandav’s Accusation Am... બનાસકાંઠા LCB દ્વારા રાજસ્થાનના બે કુખ... Bigg Boss Kannada 13 contestant Likhit... Minister Ramalinga Reddy Writes Letter...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ: कलश यात्रा के साथ भक्तिमय हुआ माहौल

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 11 Oct 2026, 04:20 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली भव्य कलश यात्राओं ने भक्तिमय माहौल बनाया।

नवादा। आज जिले के सभी प्रखंडों में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना और कलश स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां जोरों पर रहीं।

इसी क्रम में नवादा शहर के बिजली ऑफिस, सद्भावना चौक, न्यू एरिया, भगत सिंह चौक और इंदिरा चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों की मां दुर्गा पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना के लिए जल लाने के उद्देश्य से भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में बैंड-बाजे, ढोल, डीजे, ध्वजा-पताका और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मां भवानी और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

नवरात्र के पहले दिन निकली इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

शारदीय नवरात्र को देखते हुए शहर के प्रमुख पूजा स्थलों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस बल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में नवरात्र मनाने और पूजा-अर्चना करने की अपील की है।
📲Get App